Har Har Mahadev Controversy | छत्रपति शिवाजी महाराज के चरित्र पर बवाल और सवाल

Har Har Mahadev Controversy: छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित एक फिल्म बनी है जिसका नाम है - 'हर हर महादेव' (Har Har Mahadev) आलोचकों का कहना है कि इस फिल्म में - छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में जो दिखाया गया गया है वह वास्तविक से बिलकुल अलग है। हालाँकि इस मूवी को बहुत लोग पसंद भी कर करे है और इसीलिए IMDb में रेटिंग भी 8.2 out of 10 मिला है।

har har mahadev controversy in hindi,Har Har Mahadev (2022),

विवाद का कारण – (Har Har Mahadev Controversy)

  • हर हर महादेव' (Har Har Mahadev) फिल्म 25 oct 2022 को यह सिनेमाघरों में रिलीज हुआ उसके बाद से यह फिल्म कई विवादों से घिरा हुआ है दरअसल इस फिल्म के खिलाफ पुणे और ठाणे में जमकर प्रदर्शन हुआ और जिसके बाद कई सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन बंद करना पड़ा।
  • जब महाराष्ट्र के ठाणे के एक मूवी थियेटर में 'हर हर महादेव' फिल्म दिखाई जा रही थी, तभी एनसीपी नेताओं और उनके कई समर्थकों ने वहां फिल्म को बीच में ही रोकवा दिए,आरोप है कि इस समय कई फिल्म को देखने आये दर्शकों के साथ मर पीठ भी किया गया।
  • इस फिल्म को लेकर कई लोग नाराजगी दिखाए हैं क्योंकि इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की चरित्र के साथ छेड़छाड़ की गयी है और उसे सही तरीके से दिखाया नहीं गया है।

har har mahadev controversy in hindi, Har Har Mahadev (2022),current news,controversy

मुख्यतः इन कारणों से हो रहे हैं विरोध -

  • दरअसल इस फिल्म में दिखाया गया है कि अफजल खान के बारे में बाजीप्रभु, शिवाजी को सुझाव देते हुए दिखाया गया है इस विचार से पता चलता है कि शिवाजी को अपने दुश्मनो के बारे में पता ही नहीं था।
  • जो की वास्तविकता इससे बिलकुल अलग है कि शिवाजी को सबकुछ पता था।
  • शिवाजी की चरित्र पर भी सही सही नहीं दिखाया गया है।
  • इस फिल्म में दिखाया गया है कि शिवाजी महाराज ने अफजल खान को गोद में लिया, जो कि वास्तविकता अलग ही है।

har har mahadev controversy in hindi, Har Har Mahadev (2022),current news,controversy

आईये जानते है इस फिल्म के बारे में - "हर हर महादेव" फिल्म - 2022

हर हर महादेव फिल्म जो कि यह एक मराठी फिल्म है जो कि पुरे भारत में 25 अक्टूबर 2022 को रिलीज हुई थी, मराठा साम्राज्य के इतिहास पर आधारित है,इसे अलग अलग भाषाओँ में भी दिखाया जा रहा है जैसे कि हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड इत्यादि। 

इस फिल्म में दिखाया गया है कि छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे के नेतृत्व में 300 सैनिकों ने लगभग 12000 मुग़ल सैनिकों से लड़ाई लगी गयी और जीत भी हासिल किया गया।


मुख्य किरदार -

सुबोध भावे             - छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में

शरद केलकर         - बाजीप्रभु देशपांडे के रूप में

अमृता खानविलकर - सोनाबाई देशपांडे के रूप में

निर्देशक                  - अभिजीत देशपांडे

निर्माता                    - सुनील राजाराम फडतरे (श्री गणेश मार्केटिंग अँड फिल्म्स)

भाषा                        - मराठी

लागत                       - 10 करोड (लगभग)



छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य -(Facts about Chhatrapati Shivaji Maharaj)


  • छत्रपति शिवाजी महाराज भारत के एक महान हिंदू शासक थे।
  • उनका जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी के पहाड़ी-किले में हुआ था।
  • उनके पिता का नाम शाहजी भोसले और माता का नाम जीजाबाई था।
  • उन्होंने बचपन से ही राजनीति और युद्ध दोनों की शिक्षा ली थी।
  • 1674 में, उन्हें पहली बार औपचारिक रूप से रायगढ़ किले में अपने दायरे के छत्रपति का ताज पहनाया गया और इसके बाद से ही "छत्रपति" शिवाजी महाराज कहलाये।
  • उन्होंने ही पश्चिमी भारत में मराठा साम्राज्य की स्थापना की थी।छत्रपति शिवाजी महाराज की पत्नियां - साई भोंसले,सोयाराबाई,पुतलाबाई,सकवरबाई,काशीबाई जाधव ।
  • उन्हें अपने शासन काल के दौरान मुगल बादशाह औरंगजेब से काफी संघर्ष करना पड़ा था।
  • उन्होंने 1674 से 1680 ईस्वी तक भारत में मराठा साम्राज्य में शासन किया था।
  • 3 अप्रैल 1680 को छत्रपति शिवाजी महाराज जी का निधन हो गया था।












एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ