D. B. Cooper mystery in hindi | दुनिया के सबसे शातिर चोर DB Cooper की कहानी

 Plane Hijack Case: आपने प्लेन हाईजैक और चोरी , लूटपाट जैसे कई मामले सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको जिस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, वैसा शायद ही कभी आपने सुना हो। इस  केस को solve करने के लिए अमेरिकी पुलिस भी नाकाम रही। पुलिस कभी उसे तलाश ही नहीं पाई. ये केस अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के पास गया, लेकिन उसके हाथ भी कुछ नहीं लगा।

D. B. Cooper mystery in hindi ,D. B. Cooper picture

इसे FBI के इतिहास का सबसे बड़ा अनसुलझा रहस्य भी माना जाता है,अगर F.B.I. के बारे में आपको नहीं पता तो FBI यानि फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन जो कि संयुक्त राज्य अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की एक एजेंसी है जो एक खुफिया एजेंसी के रूप में भी कार्य करती है। 

आईये जानते है इस केस और घटना के बारे में - तारीख था  24 NOV और साल था 1971 और यह वही साल है जो कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था जिसमे भारत की सेना ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया था। खैर ये बात भारत और पाकिस्तान की है अब आते है इस रहस्यमई घटना में  बारे में -

D. B. Cooper mystery

यह घटना शुरू होती है अमेरिका के ओरेगन राज्य में पोर्टलैंड स्थित एयरपोर्ट पर 24 नवंबर 1971 को दोपहर का  समय था ,यहाँ  डैन कूपर या डी बी कूपर  नाम का शख्स नॉर्थवेस्ट ओरिएंट एयरलाइंस के काउंटर पर पहुंचता है। उसने ब्लैक कलर की बिज़नेस सूट  वाइट शर्ट और ब्लैक टाई पहना हुआ था।     

D. B. Cooper cloths
वह अपने पॉकेट से पैसे  निकालता है और सिएटल, वॉशिंगटन के लिए फ्लाइट 305 की टिकट लेता हैD. B. Cooper  की उम्र लगभग 40-45 साल के आसपास थी. टिकट लेने के बाद वह फ्लाइट में पहुंचता है. फ्लाइट टेक ऑफ करती है यानि कि फ्लाइट वहां से उड़ान भर्ती है। फ्लाइट  के अंदर   कुछ देर बाद कूपर एक ड्रिंक ऑर्डर करता है. दोपहर 3 बजे के बाद  D. B. Cooper एक एयर होस्टेस को अपने पास बुलाकर उसे एक पर्ची पकड़ाता है.उस पर्ची में  लिखा था कि मेरे ब्रीफकेस में बम है और मैं चाहता हूं कि तुम मेरे पास बैठो. घबराई हुई  एयर होस्टेस यह पढ़कर उसके पास बैठ जाती है. इसके बाद D. B. Cooper ब्रीफकेस खोलकर उसे दिखाता है। 

उस ब्रीफकेस के  अंदर कई तारें और लाल रंग की स्टिक्स थीं , जिन्हें देखकर एयर होस्टेस के होश उड़ जाते हैं. इसके बाद कूपर उस एय़र होस्टेस से कुछ मैसेज लिखवाता है औऱ उसे पायलट को देकर आने को कहता है। डरी हुई एयर होस्टेस उस नोट को लेकर फ्लाइट के कैप्टन तक पहुंचा देती है. उस नोट में लिखा था कि D. B. Cooper को  4 पैराशूट और 2,00,000 डॉलर चाहिए। फ्लाइट जब सिएटल में लैंड करती है, सिएटल अमेरिका के वाशिंगटन राज्य  का शहर है। 

और वहां से उसे 4 पैराशूट और उतनी रकम मिल जाती है जितने की डिमांड उसने की थीइसके बदले में वह उस फ्लाइट में बैठे टोटल 36 यात्रियों को छोड़ देता है, लेकिन कूपर ने अभी भी उस फ्लाइट के पॉलेट और उस फ्लाइट के क्रुमेम्बर्स को अभी भी बंदी बनाये रहता है प्लेन दोबारा टेक ऑफ करती है और D. B. Cooper कैप्टन को मैक्सिको सिटी चलने के लिए कहता है। 

पायलट D. B. Cooper के कहने के अनुसार वैसा ही करता है जब फ्लाइट  सिएटल और रेनो के बीच रात के करीब 8 बजे कूपर अचानक पैराशूट और पैसों के साथ विमान के पिछले हिस्से से नीचे कूद जाता है. इसके बाद पायलट फ्लाइट  को  सुरक्षित लैंडिंग कराते हैं. इस घटना की सुचना पुलिस को दी जाती है, पुलिस D. B. Cooper की तलाश करती है, लेकिन D. B. Cooper रात के अंधेरे में कहां गायब हो जाता है इसका पता नहीं चलता. इसके बाद केस में एफबीआई की भी एंट्री होती है. हजारों  लोगों से पूछताछ की गई ,सबूत के लिए प्लेन की छानबीन की गई, लेकिन D. B. Cooper पर का पता नहीं चल पता है।  

 

D. B. Cooper  suitcase

 और fbi की टीम  5 साल तक जांच करती रहीलोगों से पूछताछ की गई, लेकिन D. B. Cooper का कुछ पता नहीं चला. फिर एफबीआई ने यह थ्योरी बताई की प्लेन से कूदते वक्त  D. B. Cooperका पैराशूट खुला नहीं और उसकी मौत हो गई. जहां वह कूदा वह जंगली इलाका था. पुलिस को उसकी डेडबॉडी नहीं मिली थी. हालांकि इस थ्योरी को 1980 में तब सपोर्ट मिला जब एक लड़के को नोटों से भरा हुआ एक सड़ता हुआ बैग मिला. और इस बैग में मिले नोटों के नंबर भी वही थे जो D. B. Cooper को दिए गए थे. पर तो D. B. Cooper मिला और उसकी डेडबॉडी

यह एफबीआई के लिए आज भी रहस्य है कि वह गया कहां. जाने D. B. Cooper आखिर कौन था और कहा से आया था और फ्लाइट में छलांग लगाने के बाद कहा चले गया किसी को नहीं पता और आज तक उसका पता नहीं चला।

खैर ये थी फ्लाइट हाईजैक करने वाले कूपर की  रहस्यमयी घटना आपको ये वीडियो कैसी लगी कमैंट्स में जरूर बताएं। अपने दोस्तों को शेयर करें




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ