Today history ।। 3 मई का इतिहास

आज के दिन का इतिहास / Today history



history of 3  may,Today history,3 मई का इतिहास,आज के दिन का इतिहास,



ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 3 मई वर्ष का 123 वाँ (लीप वर्ष में यह 124 वाँ) दिन है। साल में अभी और 242 दिन शेष हैं।

इतिहास हमें सिखाती है कि आगे क्या होगा और हम इतिहास से कितना सिख सकते है, आइये जानते है की 3 मई  यानि आज के दिन की इतिहास 


03  मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं  एवं ऐतिहासिक दिन -


3 मई 2013  को -चीन में लगभग 16 करोड़ साल पुराना डायनासोर का जीवाश्म  मिला।

3 मई 1998 को - ‘यूरो’ को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार , यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला  हुआ।


3 मई 1845 को - चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से  1600 लोगों की मौत हुई।

3 मई 1961 को - कमांडर ऐलन शेपर्ड में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमरीकी यात्री बने।

3 मई  1939  को - नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने  ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।

3 मई  2002 को -अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को ‘शर्मनाक जनमत संग्रह बताया।

3 मई 1830 को - दुनिया में भाप इंजन से चलने वाली पहली नियमित यात्री रेलगाड़ी  चलनी शुरू हुई।

3 मई  1837 को - एथेंस विश्वविद्यालय की स्थापना  हुई।

3 मई  1945 को - प्रसिद्ध जर्मन भौतिकशास्त्री वर्नर हाइजनबर्ग को गिरफ्तार किया गया।


3 मई 1947 को - विश्व युद्ध के बाद जापान में नया संविधान लागू हुआ।

3 मई 1616  को - लाऊंदू समझौते के बाद फ्रांस का गृहयुद्ध  समाप्त हुआ।

3 मई  2008 को -दक्षिणी चिली के लास लगासे क्षेत्र में हज़ारों साल से निष्क्रिय पड़ा एक ज्वालामुखी फटा।

3 मई 2010 को - जापान की निसान के साथ मिलकर बजाज रेनो नामक छोटी कार बनाने वाली कंपनियों बजाज ऑटो व फ्रांस की रेनॉल्ट ने उसकी कीमत टाटा की नैनो से भी कम लगभग 1.10 लाख रूपए रखने का निर्णय  किया।

3 मई 1660 को - स्वीडन, पोलैंड, ब्रैंडेनबर्ग और ऑस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर दस्तखत  किये।

3 मई  1765 को- यूएस का पहला मेडिकल कॉलेज फिलाडेलफिया में खुला।

3 मई 2003 को - ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज  बने।

3 मई 2004 को - वेस्टइंडीज ने छठे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से परास्त किया।

3 मई 1919 को - अमेरिका में पहली यात्री उड़ान न्यूयार्क और अटलांटिक सिटी के बीच संचालित हुई।

3 मई 2016 में 63वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्‍कारों की घोषणा हुई उसमें मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन और कंगना राणावत सम्मानित हुए।


3 मई 1965 को -  कंबोडिया ने  अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।

 1913 को - पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई।

3 मई  2008 को - टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंसप्राप्त हुआ।

3 मई 2008 को - पाकिस्तानी जेल में सज़ा काट रहे भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फाँसी की सज़ा अनिश्चित समय तक टाली गई।


3 मई 1993 को - संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की थी।




3 मई को हुए जन्म  – Born on 3 May


3 मई 1469  को -इटली के विख्यात राजनेता और इतिहासकार निकोलो मैकियावेली का फ्लोरेंस  नगर में जन्म  हुआ था | 

3 मई 1977 को - गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का जन्म  हुआ।

3 मई 1955 को -झारखण्ड के छठवें मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन्म हुआ।

3 मई 1951 को - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अशोक गहलोत का जन्म  हुआ।

3 मई 1896  को - भारतीय राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री वी. के. कृष्ण मेनन का जन्म  हुआ।

3 मई 1898  को - इज़राइल की चौथी प्रधानमन्त्री गोल्डा मायर का जन्म  हुआ।

3 मई 1930  को - राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ सुमित्रा सिंह का जन्म हुआ।


3 मई को हुए निधन :-


  • भारत के तीसरे राष्ट्रपति डाक्टर ज़ाकिर हुसैन का निधन 1969 को हुआ।
  • भारतीय अभीनेत्री नर्गिस का निधन 1981 में हुआ।
  • भारतीय सेना के कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा का निधन 2005 में हुआ।
  • भारत के राजनीतिज्ञ प्रमोद महाजन का निधन 2006 में हुआ।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ