Today history ।। 11 मई का इतिहास || history of 11 may

इतिहास हमें सिखाती है कि आगे क्या होगा और हम इतिहास से कितना सिख सकते है,आइये जानते है की 11 मई  यानि आज के दिन की इतिहास          

Today history,11 मई का इतिहास,history of 11 may ,11 मई को कौनसा दिवस मनाया जाता है ,आज के दिन का इतिहास |


11 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 11 मई 2011 – भारत और पाकिस्तान ने लाहौर और अमृतसर के बीच बस सेवा शुरू करने के लिए सहमति बनी।
  • 11 मई 2013 – तुर्की के रेहानली क्षेत्र में दो कार बम धमाके में 43 लोगों की मौत।
  • 11 मई 1833 – इंग्लैंड से क्यूबेक जा रहे जहाज "लेडी-ऑफ-द-लेक" के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक सागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हुई।
  • 11 मई 1928 - अमेरिकी वाल्टर हेगेन ने इंग्लैंड में ओपन चैम्पियनशिप गोल्फ टूर्नामेंट जीता।
  • 11 मई 1940 - ग्रीबबेर्ग की लड़ाई केंद्रीय नीदरलैंड में शुरू हुई।
  • 11 मई 1949 - इजरायल,संयुक्त राष्ट्र में अपने 59 वें सदस्य के रूप में शामिल हुआ था।
  • 11 मई 1951 – राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।
  • 11 मई 1955 – इजरायल ने गाजा पर हमला किया।
  • 11 मई 1956 – गोल्ड कोस्ट (वर्तमान में घाना देश) को 6 मार्च, 1957 को ब्रिटेन के शासन से मुक्त करने की घोषणा की गई थी ।
  • 11 मई 1960 – पहली गर्भनिरोधक गोली बाजार में उपलब्ध कराई गई।
  • 11 मई 1965 – बंगलादेश में चक्रवाती तूफान से 17 हजार लोगों की मौत।
  • 11 मई 1985 – इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड सिटी फुटबाल मैदान में आग लगने से 40 की मौत हुई और 150 घायल हुए।
  • 11 मई 1988 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
  • 11 मई 1995 - संयुक्त राष्ट्र महासभा के कक्ष में 24 दिन तक चले सम्मेलन की समाप्ति पर परमाणु अप्रसार संधि को अनिश्चित काल के लिए स्थायी बना दिया गया।
  • 11 मई 1998: भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण किये।
  • 11 मई 1998 – यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना।
  • 11 मई 2000 – जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जन्मी 'आस्था' भारत का एक अरबवाँ बच्चा बना।
  • 11 मई 2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली को भारत का समर्थन, अमेरिकी संसद ने संयुक्त राष्ट्र की देय राशि रोकी।
  • 11 मई 2002 - बांग्लादेश में नौका दुर्घटना में 378 लोगों की मृत्यु हुई
  • 11 मई 2005 - बगलिहार परियोजना पर भारत-पाक मतभेदों को निपटाने हेतु विश्व बैंक ने तटस्थ विशेषज्ञ नियुक्त किया।
  • 11 मई 2007 - इस्रायल ने हमास से जुड़ी रिफ़ॉर्म एवं चेंज पार्टी को गैर-क़ानूनी घोषित किया।
  • 11 मई 2019 - ईरान से युद्ध जैसे हालात, अमेरिका ने तैनात किए युद्धपोत और पैट्रियट मिसाइल।
  • 11 मई 2020 - इंडोनेशिया के सोमलाकी से उत्तर-पश्चिम में 259 किलोमीटर दूर भूकंप के झटके (5.6) महसूस किय़े गये।
  • 11 मई 1752 - अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली अग्नि बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई।
  • 11 मई 1772 - एम्स्टर्डम थिएटर आग से नष्ट हुआ, जिसमें 18 लोग की मृत्यु व अन्य कई लोग घायल हुए।
  • 11 मई 1784 –मैसूर और ब्रिटेन के शासक टीपू सुल्तान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुआ ।
  • 11 मई 1814 – अमेरिकन्स ने प्लेटबर्ग की लड़ाई में अंग्रेजों को हराया।
  • 11 मई 2008 - दक्षिणी वजीरिस्तान में नाटो सेना ने हमला किया।
  • 11 मई 2008 - न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफ़ाइड मानव भ्रूण तैयार किया।
  • 11 मई 2010 - भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश एसएच कपाड़िया को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 38वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। वे इस पद पर 29 सितंबर 2012 तक रहेंगे।

11 मई को जन्मे व्यक्ति :sparkles:

  • 11 मई 1912 - सआदत हसन मंटो,जो कि कहानीकार और लेखक थे। मंटो फ़िल्म और रेडियो पटकथा लेखक और पत्रकार भी थे।
  • 11 मई 1918 - मृणालिनी साराभाई - भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना थीं। 
  • 11 मई 1950 - सदाशिव दत्तराय अमरापुरकर - एक भारतीय अभिनेता थे।

:large_blue_ci11 मई को हुए निधन :sparkles:

  • 11 मई 2002 - आबिदा सुल्तान, भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट।
  • 11 मई 2019 - इंडियन टुबैको कंपनी लिमिटेड (आईटीसी) के पूर्व एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और सीईओ वाईसी देवेश्वर का 72 साल की उम्र में निधन।
  • 11 मई 2020 - नेशनल टेबल-टेनिस चैम्पियन मनमीत सिंह का निधन।
  • 11 मई 2020 - पूर्व लोकसभा सांसद और जनता दल (एस) के वरिष्ठ नेता राजा रंगप्पा नाइक का निधन ।
  • 11 मई 2020 - प्रसिद्ध अमेरिकी कॉमेडियन जेरी स्टिलर का निधन।

11 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव :sparkles:

  • :low_brightness: मेला पिंजौर (हरियाणा) ।
  • :low_brightness: मेला हरिद्वार - प्रयागराजादि ( तीर्थ - स्नान महात्म्य , कुम्भपर्व हरिद्वार )।
  • :low_brightness:राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस (भारत)।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ